फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी इंटरसिटी, डेमू समेत चार ट्रेनें 15 तक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य चल रहे अंतिम चरण के दोहरीकरण एवं इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर 10 से 15 मार्च तक वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य ब्लाक लिया जाएगा। इस क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा छपरा-वाराणसी और भटनी-वाराणसी रेलखंड पर चलने वाली डेमू एवं पैसेंजर गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, रिशिड्यूलिंग एवं संक्षिप्तीकरण किया गया है। इसको लेकर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दोहरीकरण और इंटरलाकिंग कार्य के चलते छपरा-वाराणसी रेलखंड की कई ट्रेनों का परिचालन 15 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है। इसमें 15111 /15112 वाराणसी सिटी -छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, 75104 /75103 वाराणसी सिटी-फेफना डेमू, 55163 /55164 औड़िहार -शाहगंज सवारी गाड़ी, 55133 /55134 वाराणसी सिटी -बलिया सवारी गाड़ी शामिल है। इसके अलावा 10 से 14 मार्च तक गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 15018 गोरखपुर -लोकमान्य तिलक टर्मिनस दादर एक्सप्रेस गोरखपुर से 05:30 के स्थान पर 06:30 बजे प्रस्थान करेगी। इस रेलखंड पर चलने वाली कुछ गाड़ियों का संक्षिप्तीकरण भी किया गया है। इसमें 14 मार्च तक लखनऊ से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 15008 लखनऊ -वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ जंक्शन तक ही रहेगी। 10 से 15 मार्च तक वाराणसी सिटी से चलने वाली गाड़ी सं 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ जंक्शन से चलेगी । यह गाड़ी वाराणसी सिटी -मऊ के मध्य निरस्त रहेगी। 75105 /75106 मऊ -इलाहबाद -मऊ डेमू गाड़ी 10 से 15 मार्च तक मऊ स्थान पर मंडुआडीह तक ही रहेगी और वहीं से खुलेगी। मंडुआडीह-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी। 55149/55120 गोरखपुर -वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 15 मार्च तक औड़िहार स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से रवाना होगी, वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। 55135/55136 आजमगढ़ -वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 15 मार्च तक औड़िहार एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी एवं औड़िहार स्टेशन पर ही चलेगी और फिर वहीं से खुलेगी। 75113 /75114 भटनी-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी 13 मार्च तक वाराणसी सिटी-सारनाथ के मध्य निरस्त रहेगी एवं सारनाथ स्टेशन पर ही समाप्त होगी और फिर वहीं से खुलेगी। यह गाड़ी 14 एवं 15 मार्च को औड़िहार स्टेशन से ही खुलेगी। 55131 /55132 छपरा- वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 15 मार्च तक बलिया स्टेशन तक ही चलेगी। बलिया एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और बलिया - छपरा मध्य ही चलेगी। उन्होंने बताया कि इंदौर -गुवाहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस, कोलकाता -गाजीपुर सिटी शब्दभेदी साप्ताहिक एक्सप्रेस ,छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस,रक्सौल -दिल्ली - रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस को रनिंग के अनुसार मार्ग में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें