रोटरी क्लब बलिया इलीट के तत्वाधान में टाउन हॉल में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें बलिया सोतोकान कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य सीके सिंह व सीए बलजीत सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। मुख्य अतािथि क्रीड़ाधिकारी एसडीएस यादव व डॉ. संजय सिंह ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में माधवी, माधव महेश्वरी, वैभव, वरुण, हर्ष, रोशन, खुशी, प्रियांशु, आकाश, वैष्णवी, आशुतोष, श्रेया, देवजी सर्राफ, अवनीश, रिशु, अमित आदि थे। इस मौके पर डा. समित सिन्हा, एलबी रावत आदि थे।