फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने की बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। क्षेत्र पंचायत सीयर में सोमवार को ब्लॉक परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए पात्रों को योजनाओं से लाभ दिलाने की कार्य योजना बनाई गई ।ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने कहा की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाए। बैठक में मनरेगा के तहत 12.5 करोड़ का प्रस्ताव किया गया। इसके अतिरिक्त समग्र विकास योजना, सामूहिक विवाह योजना, अंत्योदय मिशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण जीवन बीमा मिशन, चतुर्थ वित्त, चौदहवां वित्त, आवास, शौचालय योजना को अमलीजामा पहनाने की कार्य योजना तैयार की गई ।बैठक में अगले वित्तीय वर्ष में ग्रामों में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। बैठक में मनरेगा के तहत 12.5 करोड़ खर्च किए जाएंगे ,जिसमें 20 फ़ीसदी क्षेत्र पंचायत और 80 फ़ीसदी ग्राम पंचायत द्वारा ब्यय किया जाएगा । बैठक में पेंशन योजनाओं पर चर्चा की गई। पत्रों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की रणनीति तय की गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी पी एन त्रिपाठी समेत पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें