फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक नहीं बांटे गए स्वेटर और जूते-मोजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। प्रदेश सरकार के निर्देश के तीन माह बाद भी प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अब तक स्वेटर और जूते-मोजे नहीं बांटे गए हैं। इस कड़कड़ाती ठंड में बच्चे इनके बिना स्कूल जाने को मजबूर हैं। मालूम हो कि तीन माह पूर्व स्कूल के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ ही स्कूल बैग, कॉपी, किताब, जूता-मोजा, स्वेटर आदि देने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इस कड़ाके की ठंड में आज तक न तो स्वेटर ही मिली और न जूते-मोजे। सूत्रों की माने तो अब तक टेंडर नहीं हुआ है। जिससे वितरण नहीं हो रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी मुरली छपरा हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आज तक स्वेटर उपलब्ध नहीं हो सका है। जिससे क्षेत्र में स्वेटर, जूता-मोजा, बैग वितरित नहीं हो पाया है। जिला मुख्यालय से उपलब्ध होते ही वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें