रसड़ा। नगर के सरोज रायल एकेडमी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। खेलकूद का शुभारंभ प्रबंधक चंद्रमा सिंह व प्रधानाचार्य टी विस्वास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सीनियर वर्ग में आयुष सिंह का जलवा रहा। प्रतियोगिता में बच्चों का बैलून रेस, चेयर रेस, टोपी रेस, पीटी मार्च पास्ट के अलावा एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी हुई। जूनियर वर्ग बालिका में टोपी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका सिंह, द्वितीय शालिनी सिंह, तृतीय प्रियांशु यादव ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम अभिषेक यादव, द्वितीय आदित्य भारती, तृतीय अमन गुप्ता ने प्राप्त किया। 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम फरहान अहमद, द्वितीय सुनील चौहान, तृतीय सुगंध ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में प्रथम स्थान आयुष सिंह, द्वितीय अरविंद यादव, तृतीय स्थान मयंक सिंह ने प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में प्रथम आयुष सिंह, द्वितीय अवनीश प्रजापति, तृतीय विवेक सिंह ने प्राप्त किया।
बतौर मुख्य अतिथि देवस्थली विद्यापीठ के प्रधानाचार्य डॉ पीसी श्रीवास्तव ने खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग है। शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को खेलकूद में भी सहभागिता करने का आह्वान किया। बीएम त्रिपाठी, रेखा, विशाखा सिंह, संतोष गुप्ता, प्रेमशंकर ने रेफरी की भूमिका निभायी। राणा प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुशील सिंह, टी विस्वास आदि मौजूद रहे।