फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर मनेगा अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल भीमपुरा के कार्यसमिति की बैठक भीमपुरा स्थित कुबेर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल प्रवासी व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कहा कि सरकार की हर योजनाओं गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्त्तव्य है। आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन को हर बूथ पर मनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री जय प्रकाश साहू, धर्मदेव सिंह, सुनील सिंह, अशोक मौर्य, राम शंकर सिंह, संतोष पांडेय, पुष्कल सिंह, बब्लू गोंड, सत्यम कन्नौजिया, कमलेश यादव, शिवनाथ गुप्ता, शारदा देवी, चन्दा देवी, मनोज गुप्ता, रामा चौहान एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह तथा संचालन मंडल महामंत्री द्वय विशाल मौर्य और महाप्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें