बेल्थरारोड। नवजीवन इंग्लिश स्कूल में सोमवार को अभिभावक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बालकों के नैसर्गिक प्रतिभा के विकास के लिए टिप्स दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरल निवासिनी प्रख्यात शिक्षाविद् सिस्टर रंजीता ने बालकों के व्यक्तित्व विकास में अभिभावकों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की अच्छी परवरिश करना चाहिए, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। गलती होने पर बच्चों को प्यार की डांट से समझाबुझाकर सही कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रबंध निदेशक ग्रेसी जॉन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अभिभावकों द्वारा बच्चों के बारे में पूछे गए सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस मौके पर रतन शंकर दुबे, सुशील त्रिपाठी, जीशान, जोबिन जॉर्ज, जया तिवारी, आशुतोष, दीपक आदि मौजूद रहे।