बलिया। जमुना राम पीजी कॉलेज चितबड़ागांव व जमुना राम मेमोरियल मानपुर के छात्रों ने मंगलवार को डीएम को पत्रक देकर परीक्षा केंद्र पर सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की। बताया कि सोमवार को परीक्षा केंद्र टीडी कॉलेज व्यवस्था नहीं होने के कारण देर से परीक्षा शुरु हो सकी और समय से कापियां ले ली गई, जिससे कई छात्रों के प्रश्न पूरे नहीं हो सके। पत्रक देने वालों में माधव मिश्रा, अतीब अहमद, राशिद खान, दीपक, अजहर, अविनाश, रजत, विनायक, आशुतोष, जरुद्दीन आदि थे।