फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों का ध्रुवीकरण कर धर्मनिरपेक्षता को बदनाम कर रही भाजपा: रमाशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। भाजपा निकाय चुनाव में वोटों का ध्रुवीकरण कर धर्मनिरपेक्षता को बदनाम कर रही है। राम मंदिर का मुद्दा गरमाकर भाजपा निकाय चुनाव में फतह हासिल करने की जुगत में है, लेकिन मतदाता भाजपा के मंसूबों को ध्वस्त कर देंगे। यह बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने गुरुवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन


कहा कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा और यूपी के निकाय चुनाव में लाभ लेने के लिए राम मंदिर के मुद्दे को जान बूझकर उछाल रही है। भाजपा आरक्षण और राम मंदिर मुद्दे के जरिए एक बार फिर जनता को गुमराह कर वोट हथियाने की जुगत में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए विद्यार्थी ने कहा कि ताज महल को शमशान बताने वाले वहां जाकर झाडू लगाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। विद्यार्थी ने दावा किया कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के साथ ही प्रदेश की नगरीय चुनाव में भाजपा की करारी हार और धर्मनिर्पेक्ष ताकतों की जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें