बांसडीहरोड। सुरहाताल के किसानों की समस्याओं को जानने के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सीडी पटेल ने गुरुवार को फुलवरिया गांव के पास ताल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक-एक किसानों से सुरहाताल के आसपास खेती कर रहे किसानों की समस्या सूना।
मालूम हो कि मंगलवार को किसानों ने जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम एवं सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल से मिलकर सुरहाताल की पांच समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपा था। जिसमें पुरानी बहेरी पुलिया स्थित कटहर नाला के ऊपर बनाई गई पुलिया जो विगत दो वर्षों से कटहर नाले में धराशायी होकर गिरा पड़ा है। जिससे सुरहाताल की पानी निकासी प्रभावित है। जबकि बहादुरपुर पुलिया, सोनवली मार्ग पर गड़वार पुलिया नगरा मार्ग होते हुए कटहर नाला के किलोमीटर आठ पर स्थित रेगुलेटर तक कटहल नाला शील्ड की वजह से जाम पड़ा है। जिसकी पानी निकासी की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने कहा कि ताल सुरहा के जलजमाव की निकासी का एक कटहल नाला ही मात्र नाला है। जो गंगा नदी में ले जाता है। कटहल नाले में जगह-जगह कचड़ा और लोग अतिक्रमण किए हैं। उसको हटाने की मांग की। जबकि किसानों ने कहा कि 2016 के समान इस वर्ष भी रबी की बुआई हो नहीं पाई। बताया कि अगर पानी की निकासी की व्यवस्था शीघ्र नहीं हो रही है तो 2017 की रबी की बुआई भी नहीं हो पाएगी। किसानों ने कहा कि कटहर नाला ही एक ऐसा नाला है जो कि ताल सुरहा का जल जमाव का पानी को गंगा में ले जाता है और किसानों के ताल से पानी निकासी हो जाने पर हजारों एकड़ खेती होती है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता सीडी पटेल ने कहा कि यहां की समस्याओं को अवगत उच्चाधिकारियों को कराया जाएगा और किसानों की समस्या निदान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान बच्चा जी राय, संजय सिंह, अनिल सिंह, संजीव सिंह, फेमश सिंह, ओमप्रकाश, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।