फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा समिति का विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। बाबा सैदनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सैदपुर में बाबा सैदनाथ मंदिर के प्रांगण में बने रैन बसेरा का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष व बांसडीह के क्षेत्रीय विधायक रामगोविंद चौधरी ने फीता काट कर किया । रैन बसेरा के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष ये चाहता है कि विपक्ष की आवाज को दबा देगा तो ये उनकी बहुत बड़ी भूल है। सरकार के पास कोई भी बिकास का एजेंडा नही है केवल झूठ बोलकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार को केवल विपक्ष ही दिखाई दे रहा है बिपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि सत्ता पक्ष की सबसे बड़ी भूल है आप विपक्ष को दबा नही सकते । क्षेत्र में बिकास की चर्चा करते हुए कहा कि आप अपना सहयोग व सानिध्य बनाये रखियेगा बांसडीह विधानसभा का बिकास मुझ पर छोड़िये मैं बांसडीह के विकास में कोई कसर नही छोडूंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुसेनाबाद में पॉलिटेक्निक कालेज आईटीआई कॉलेज आश्रम पद्धति विद्यालय आदि अनेक विकास कार्य हुए हैं और भी आगे विकास का कार्य इसी तरह निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें