फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के सतीश चंद्र कॉलेज के छात्रनेताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कालेज के प्राचार्य पर छात्रों ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रवेश के नाम पर कालेज के मुखिया ही धन उगाही में लिप्त हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय दीपक ने पत्रक में आरोप लगाया है कि प्राचार्य गलत तरीके से प्रवेश करा रहे हैं। कहा कि अगर प्रवेश की पूरी बारीकी से जांच कराई जाय तो पूरा प्रकरण खुल जाएगा। जिससे कॉलेज में प्रवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों का चेहरा बेनकाब हो जाएगा। कहा कि डीएम एवं कुलपति केवल छात्रों पर ही मुकदमा करवाते हैं। अब प्राचार्य के खिलाफ कौन सी कार्रवाई कर रहे हैं। इस मौके पर राहुल मिश्र, अभिषेक गिरी, अभिजीत सिंह, मुकेश यादव, संदीप सिंह, अर्जुन यादव, अक्षय सिंह, सोनू पांडेय, विकास दूबे, मनीष तिवारी, अमरेश सिंह, गौरव कुमार, सोनू सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपाें के बारे में पूछे जाने पर प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि जो भी कालेज में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले छात्र हैं। वे पढ़ने वाले छात्र नहीं हैं। दूसरे कॉलेज के छात्र के बहकावे में आकर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है, जबकि एक छात्रनेता प्रवेश परीक्षा में एक दूसरे छात्र को बैठाकर परीक्षा दिलवा रहा था, जिसे निकाल दिया गया तो वे छात्रों को लेकर कलेक्ट्रेट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें