रसड़ा। स्थानीय मथुरा महाविद्यालय के छात्रनेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही धांधली के विरोध में बुधवार को प्राचार्य को पत्रक सौंपा। छात्रों ने चेताया कि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो एक अगस्त को धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह रिशू ने आरोप लगाया कि प्रवेश ऑनलाइन किया जा रहा है। इसमें अधिक अंक पाने वाले को एक भी प्रायोगिक विषय नहीं दी जा रही है। जबकि कम अंक पाने वालों को दो-दो प्रायोगिक विषय आवंटित किए जा रहे हैं। ऐसे छात्र जिनका प्रवेशित दो या तीन वर्ष के अंतराल का है उनका ऑनलाइन आवेदन संकलित हो चुका है। ऐसे छात्रों का चालान के माध्यम से शुल्क भी जमा किया जा चुका है। इस व्यवस्था में सुधार करके प्रायोगिक विषय में सुधार करने एवं अंतराल वाले छात्रों को प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाती है तो छात्र एक अगस्त को आंदोलन करेंगे। पत्रक सौंपने वालों में ललित सिंह बिट्टू, अभिषेक सिंह, रितेश यादव, सोनू कुरेशी, दिलीप सिंह, संदीप सिंह, भरत गिरि, रोहित कुमार यादव, सुधीर यादव, रोहित सिंह आदि थे।