फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बसपा व सपा की सरकार में न्याय की गुहार लगाकर थक चुके किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पाती में तहसील बांसडीह क्षेत्र के उदहा के किसान यदुनन्दन, पंचदेव, बलिराम, रामनारायण, चन्द्रिका, शिवमुनी, देवानंद ने आरोप लगाया है कि उदहा में हम लोगों का कुल 87 डिस्मिल जमीन आज भी हम किसानों के नाम से चली आ रही है। लेकिन 11 मई 2011 को प्रधान व लेखपाल की मिलीभगत से तहसील बैरिया अंतर्गत शिवपुर के 57 व्यक्तियों के नाम फर्जी तरीके से पट्टा आवंटित कर दिया गया है। शिकायती पत्र पर तत्कालीन सीआरओ ने पांच मई 2012 को पट्टा निरस्त कर दिया। बावजूद हमारी भूमि पर जबरिया छप्पर लगवा दिया गया है। आरोप लगया गया है कि सपा के शासनकाल के समय उच्चाधिकारियों ने आदेशित किया था कि उदहां में अवैध रूप से बसाए गए 57 कटान पीड़ितों को बैरिया तहसील क्षेत्र में भूमि की व्यवस्था कर बसा दिया जाय, लेकिन तमाम आदेशों के बाद भी आज तक फाइल दबी रह गई। अब उक्त मामले में किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें