फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड सत्यापन में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया(बलिया)। राशनकार्ड सत्यापन और आवंटन में धांधली को लेकर मंगलवार को शहर के वार्ड संख्या 14 के निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि राशनकार्ड सत्यापन के लिए कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मनमाने तरीके से गरीब परिवारों के नामों को सूची से काटकर उसके स्थान पर अपात्रों का नाम अंकित कर दिया गया है। कोटेदार और पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर राशनकार्ड आवंटन में मनमानी की है। मोहल्लेेवासियों ने बगैर मौके पर जांच किए नाम काटने वाले अधिकारी तथा कर्मचारी को निलंबित करने की मांग की। इस मौके पर आशा देवी, संगीता देवी, विमला देवी, सुशीला देवी, गीता देवी, माधुरी देवी, सीमा देवी, इंदू देवी, उर्मिला देवी, शोभा देवी, प्रेमा देवी, दुर्गावती देवी, पार्वती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें