फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के साथ योग का भी ले रहे टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। 93 यूपी बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सुखपुरा इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहा है। जिसमें एनसीसी के 400 कैडेट प्रतिदिन अलग-अलग विधा का प्रशिक्षण ले रहे है। कैंप कमांडेंट कर्नल संदीप नयन के निर्देशन में कैडेटों को ड्रील, शस्त्र प्रशिक्षण, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बार आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर आयोजित करने के लिए कैंप कमांडेंट ने तैयारियां जोरशोर से शुरू करा दी है। योग गुरू श्रीप्रकाश पांडेय तथा सहयोगी प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन सुबह छह बजे से सात बजे तक कैडेटों को योग का नियमित प्रशिक्षण कराया जा रहा है। शिविर के संचालन में मेजर अरविंद नेत्र पांडेय, कैप्टन सत्येंद्र कुमार पांडेय, अजय प्रताप, संतोष यादव, मेजर नवीनचंद्र, जेसीओ रमेश सिंह, सहित समस्त पीआई स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन


योग दिवस पर स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
बलिया। जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्त्रस्म के निर्देश पर 21 जून को ‘‘योग दिवस’’ कार्यक्त्रस्म वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में प्रात: 05 बजे से आयोजित किया जाएगा। क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि आयोजित योग दिवस में प्रात: 05 बजे से 05:30 बजे तक योग शिविर में भाग लेने वाले पुरूष एवं महिलाओं को प्रवेश स्टेडियम के पूर्वी गेट एक एवं दो से प्रवेश कराया जायेगा जहां पर उनका पंजीकरण होगा। बताया कि उत्तरी गेट नं0-3 से विशिष्टजनों एवं योगाचार्यो का प्रवेश निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें