फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरा को नगर पंचायत बनाने की कवायत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा(बलिया)। नगरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी रसड़ा बाबूराम सोमवार को देर शाम नगरा डाक बंगले पर बैठक कर नगर पंचायत संबंधिंत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

नगरा को नगर पंचायत बनाने का वादा पूर्व मंत्री स्व विक्रमादित्य पांडेय ने ढाई दशक पूर्व कि या था। इसके बाद से हर चुनाव में तथा चुनाव बाद नगर पंचायत का ख्वाब ग्राम वासियों को जनप्रतिनिधि दिखाते रहे। नगरा नगर पंचायत नहीं बनी। ढाई दशक में नगरा की आबादी भी दुगुनी हो गई। सड़क के अलावा पानी निकास नगरा बाजार व कस्बा में विकट रूप धारण कर चुकी है। नगरा वासी समस्या को देखकर गम्भीर है। लग रहा है पानी निकास व सड़क आदि की समस्या नगर पंचायत से ही हल हो सकती है। ऐसे में कारोबारियों ने जनप्रतिनिधियों से नगर पंचायत बनाने की मांग तेज कर दी है। जनप्रतिनिधि के पहल पर एसडीएम रसड़ा बाबू राम के अलावे तहसीलदार रसड़ा कानूनगो नगरा व क्षेत्रीय लेखपाल के अलावा ब्लाक प्रमुख नगरा अनिल सिंह, पूर्व प्रधान काशीनाथ जायसवाल, आदि के साथ डांक बंगले पर बैठक की। बैठक में नगरा, चचया, कोटवारी, भंडारी, सराय चावट गांवों को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की चर्चा हुई। इन गांवों की आबादी बीस हजार के लगभग हो रही है। बैठक के बाद नगरा वासी एकबार फिर योगी सरकार की ओर टकटकी लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें