सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने सोमवार को फुलवरिया गांव में 61 लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किया। इस दौरान जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा है। कहा कि इसमें कोई भी अधिकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में लापरवाही बरतता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि गांव में पेंशन के लिए शीघ्र ही कैंप लगाया जाएगा।
पीएम आवास के नाम पर कोई भी व्यक्ति धनउगाही करता है तो उसके ऊपर कार्रवाई कराई जाएगी। कहा कि गांव की विद्युत व्यवस्था को जल्द ठीक कराया जाएगा। जिस महिलाओं को गैस कनेक्शन नहीं मिला है, उसे दिलवाया जाएगा। कहा कि सुरहा ताल के विभिन्न समस्याओं की बात विधान सभा सत्र में रखी जाएगी। कहा कि गांव के भूमिहीन परिवार को जमीन पट्टा किया जाएगा।
इस दौरान विधायक ने एक एक ग्रामीण की जनसमस्या सुनकर समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पिंटू सिंह, अनुभव सिंह, ललित शर्मा, रमेश, अखिलेश, दरोगा बिंद, विमल पाठक, घनश्याम पांडेय, अमृत सिंह डिम्पल, अंजनी लाल चौबे, मनीष, अजय मिश्र, देवेन्द्र, पप्पू सिंह, संदीप, रामबाबू, अनूप, वीरबल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुभव सिंह ने किया।