फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 लोगों को मिला राशन कार्ड

Tue, 12 Dec 2017 10:35 PM IST
ballia
विज्ञापन
फुलवरिया गांव में राशन कार्ड वितरित करते सदcर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल। - फोटो : ballia
विज्ञापन
सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने सोमवार को फुलवरिया गांव में 61 लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किया। इस दौरान  जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा है। कहा कि इसमें कोई भी अधिकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में लापरवाही बरतता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि गांव में पेंशन के लिए शीघ्र ही कैंप लगाया जाएगा।

पीएम आवास के नाम पर कोई भी व्यक्ति धनउगाही करता है तो उसके ऊपर कार्रवाई कराई जाएगी।   कहा कि गांव की विद्युत व्यवस्था को जल्द ठीक कराया जाएगा। जिस महिलाओं को गैस कनेक्शन नहीं मिला है, उसे दिलवाया जाएगा। कहा कि सुरहा ताल के विभिन्न समस्याओं की बात विधान सभा सत्र में रखी जाएगी। कहा कि गांव के भूमिहीन परिवार को जमीन पट्टा किया जाएगा। 
विज्ञापन

  
इस दौरान विधायक ने एक एक ग्रामीण की जनसमस्या सुनकर समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पिंटू सिंह, अनुभव सिंह, ललित शर्मा, रमेश, अखिलेश, दरोगा बिंद, विमल पाठक, घनश्याम पांडेय, अमृत सिंह डिम्पल, अंजनी लाल चौबे, मनीष, अजय मिश्र, देवेन्द्र, पप्पू  सिंह, संदीप, रामबाबू, अनूप, वीरबल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुभव सिंह ने किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें