बलिया। सुखपुरा थाना के पचखोरा निवासी संगीता देवी ने नौकरी दिलवाने के नाम पर छह लाख वसूलने का आरोप लगाया है। गड़वार पुलिस ने संगीता देवी की शिकायत पर पति पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता संगीता ने दी शिकायत में कहा कि गड़वार थाना के रतसड़ के मठमैन गांव निवासी नागेश सिंह उर्फ शिवजी यादव, पुत्र प्रेमप्रकाश यादव, पुत्र जयप्रकाश यादव, कुंती देवी पत्नी शिवजी यादव, नाती राजा यादव पर जौनपुर में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद मुझे नौकरी दिलवाने और मेरे पति अजीत कुमार राजभर को शिक्षक बनाने के लिए हम दोनों से अलग- अलग नगद तथा आनलाइन खाते में कुल छह लाख रुपया लिया है।
सुनील राजभर निवासी चवरी रतसड़ भी शामिल था। हम दोनों पति पत्नी से आरोपियों ने सादा पेपर पर हाई कोर्ट में मुकदमा के नाम पर हस्ताक्षर करा कर लिया। शिवजी यादव ने राजू यादव को कर्मचारी बताते हुए हम दोनों का मूल शैक्षिक पत्रावली दिलवाया गया है। हम दोनों को आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र डाक द्वारा हमारे घर पर भेजवाएं और उसे वापस भी ले लिया गया।
हम दोनों का ज्वाइन कराने की बात पर टालमटोल करने लगे। दबाव डालने पर गालीगलौज करने कर जान से मारने की धमकी देने लगे। उल्टे हमलोगों से आठ लाख रुपया मांग रहे हैं। संगीता ने मामले की जांच उपरांत कठोर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी आरके सिंंह ने बताया कि संगीता कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई होगी।