फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। क्षेत्र के पुरंदरपुर में बृहस्पतिवार की शाम मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव के राजेश राजभर के दरवाजे के पास उनके पड़ोसी भृगुनाथ राजभर की ओर से मिट्टी गिराई जा रही थी। इसे लेकर राजेश व भृगुनाथ के बीच शुरू हुई बहस कुछ ही देर में कहासुनी में तब्दील हुई। दोनों पक्षों से घर के लोग आमने सामने आ गए। गाली गलौज के साथ मारपीट होने लगी। पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
बस्ती खूनी अखाड़े में तब्दील हो गई। सूचना पाकर पहुंचीं पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर बवाल को शांत कर स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा और घटना की जांच में जुट गई। मामले में एक पक्ष के राजेश राजभर की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवे का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के रविंद्र राजभर की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को लेकर गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें