फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिनभर रुक-रुक कर हुई 5.9 मिमी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मंगलवार की सुबह से शुरु हुई बारिश रुक-रुक दिन भर होती रही। रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि शाम होते-होते एक बार फिर उमस बढ़ गई। आसमान में बादल व रिमझिम बारिश से किसान काफी खुश हैं। मौसम विज्ञान केंद्र मिड्ढा के सुरेश सिंह के अनुसार करीब 5.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरु हो गई, जो रुक-रुक कभी तेज कभी रिमझिम होती रही। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली और पूरे दिन मौसम शुष्क रहा, लेकिन रुक-रुक होती बारिश से कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और बाजार में काफी कम संख्या में खरीदार दिखे। उधर, बारिश व आसमान में बादल को देखकर किसान काफी खुश हैं। किसानों की मानें तो बारिश होने से धान समेत खरीफ की फसलों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें