फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित किशोर के संपर्क में आये 57 को पुलिस ने उठाया,हुए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया चांद दियर निवासी एक किशोर के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने संक्रमित किशोर के संपर्क में आए सभी 57 व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न गांवों से पुलिस से बुलवाकर सोमवार की देर रात जीराबस्ती स्थित केंद्रीय विद्यालय के क्वारंटीन केंद्र में शिफ्ट कर दिया। उनकी निगरानी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही के निर्देश पर मंगलवार को जिला नोडल अधिकारी डा. जियाउल हुदा एवं जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एके मिश्रा की देखरेख में क्वारंटीन हुए 57 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। क्वारंटीन लोगों में दो महिलाएं और एक पांच वर्ष का बच्चा भी शामिल है। सर्विलांस अधिकारी डा. मिश्रा ने बताया कि पाजिटिव पाए गए किशोर के संपर्क में आए सभी लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। सब के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही इन सभी की रिपोर्ट आने के बाद भी 21 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा। औचक निरीक्षण पर पहुंचे जिलाधिकारी ने वहां रह रहे लोगों से बात कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रतीम कुमार मिश्रा के साथ एसीएमओ डॉ. केडी प्रसाद ने सभी लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिया। मेडिकल टीम में ब्रजेश कुमार पांडेय, सदानंद तिवारी, अखिलेश सिंह, धनेश पांडेय, रमाशंकर यादव आदि रहे।
भोजन नहीं मिलने का लगाया आरोप
केंद्रीय विद्यालय में क्वारंटीन हुए लोगों ने भोजन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। इस बाबत जारी वीडियो में क्वारंटीन किये गये लोगों ने जिला प्रशासन उपेक्षात्मक व्यवहार करने के साथ ही भोजन और नाश्ते आदि का समुचित प्रबंध नहीं होने की बात भी कही है। वीडियो ने जिला प्रशासन के उस दावों की पोल खोल रही है, जिसमें क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए लोगों के लिए भोजन पानी आदि का समुचित प्रबंध करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें