फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

560 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात चांददीयर चौराहे पर नाकेबंदी कर अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रहे डीसीएम को पकड़ लिया। जिसमें 560 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई जार रही है। इस मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस को चकमा देने के लिए शराब तस्कर हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब को प्लाई के बीच में रखकर बिहार ले जा रहे थे। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक हरियाणा नंबर की डीसीएम अवैध शराब लेकर बिहार की तरफ जा रही है। पुलिस ने चांददीयर चौराहे पर नाकेबंदी कर दिया। डीसीएम पहुंची तो चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दबोच लिया। डीसीएम की जांच किया तो उसमें 560 पेटी हरियाणा निर्मित शराब प्लाई के बीच में मिली। जिसकी कीमत बाजार में करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चालक चंदन कुमार पुत्र अमीन प्रसाद निवासी गुरुनानक कालोनी फेज-6, थाना बोलांगी, जनपद मोहाली, पंजाबके विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें