टीडी कालेज के मनोरंजन हाल में सोमवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सौजन्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लोक अदालत और विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सचिव तेज प्रताप तिवारी रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजेएम एसएन सिंह रहे। लोक अदालत में रसड़ा, बलिया और सिकंदरपुर तहसील के 559 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें कानून का सम्मान और आपसी समझदारी भी रखनी पड़ेगा। ताकि मुकदमों का भार न्यायालयों पर से कम हो सके। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार और डॉ. निशा राघव और अशोक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. ओपी सिंह, डॉ. दयालानंद राय, डॉ. ब्रजेश सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. साहेब दूबे आदि रहे।