फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 फीसदी वोटरों ने किया मतदान

Mon, 26 Oct 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड सोहांव के वार्ड नंबर 44 में चुनाव चिह्न को लेकर पुन: मतदान सोमवार को हुआ। जिसमें जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी वार्ड नंबर 44 में सुबह  से लेकर शाम तक चक्रमण करते रहे। जिससे मतदान शांति पूर्वक ढंग से संपन्न  हुआ। पिछली बार 57 प्रतिशत पोलिंग हुई थी। जबकि इस बार 52 प्रतिशत ही मतदान  हुआ।
विज्ञापन



इस वार्ड में जिला पंचायत सदस्य के कुल 19 उम्मीदवार मैदान में थे। जबकि मुख्य लड़ाई में छह प्रत्याशियों के बीच मानी जा रही है। आज के मतदान में यादव बहुल इलाकों में 60 से 70 प्रतिशत  जहां मतदान हुआ, वहीं ठाकुर बहुल इलाकों में 45 से 50 प्रतिशत ही मत पड़े। जबकि दलित बस्तियों में 50 से 60 प्रतिशत तक मतदान हुए हैं। कुल  मिलाकर वार्ड नंबर 44 में मुकाबला काफी रोमांचक रहेगा ऐसा माना जा रहा है। मतदान के साथ ही 19 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया है।



सभी अपने-अपने जीत-हार का गुणा-गणित बैठाने में लगे हुए हैं। कई प्रत्याशी अपनी जीत  का दावा भी करने लग गए हैं। वहीं इनके भाग्य का फैसला अब एक नवंबर को  होगा। कुल मिलाकर इस बार के मतदान में पांच फीसदी कम मतदान हुआ और इसका एक  कारण बीडीसी का चुनाव न होना भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें