फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में 98 फीसदी बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सघन पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण जनपद में सात से 15 अप्रैल तक चलाया गया। इसमे 17 विकास खण्ड सहित अरबन क्षेत्र में भी पल्स पोलियो की दवा पिलाई गयी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजय यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत 0.5 वर्ष तक के 4.76 लाख सम्भावित बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष कुल 4.70 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गयी, जो लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि 98.7 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

बताया कि वर्ष 2011 में पोलियो का अंतिम प्रकरण प्राप्त हुआ था। जिसके पश्चात् वर्ष 2014 में भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद पड़ोसी देशों से भारत में पोलियो वायरस फिर से प्रवेश न करें। इसके लिये भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष भी सात से 15 अप्रैल तक चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 1601 बूथ बनाये गये थे। वहीं घर-घर भ्रमण करने के लिए 834 टीम बनायी गयी थी। जबकि 320 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। इसके अलावा ट्रांजीट एवं मोबाइल टीम 90 की संख्या में निर्धारित की गयी थी। जिससे पोलियो दवा आसानी से प्रत्येक क्षेत्रों में पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें