बलिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बलिया को ज्ञापन देकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की। ज्ञापन में बताया कि बलिया-सिकन्दरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित धरहरा प्राथमिक विद्यालय को भगवा रंग में रंगवा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा।
उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय धरहरा को बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया के सह पर भाजपा के झण्डे के रंग में रंगा गया है। जो पूरी तरह से आचार संहिता लागू होने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसको मिटवाया/पुतवाया नहीं जा रहा है। जबकि यह विद्यालय बलिया-सिकन्दरपुर मुख्य मार्ग पर ही स्थित है। भाकपा माले नेताओं ने ई-मेल और ज्ञापन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ से मांग की है कि उक्त विद्यालय की दीवार जो भाजपा के झंडे के रंग में रंगा गया है।
उसको मिटवाया व पुतवाया जाय और सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। ज्ञापन देने वालों में पार्टी के जिलासचिव लाल साहब, लक्ष्मण यादव, जयराम चौहान, राजू राजभर, शिवविलास साह, यूसुफ, जैनुद्दीन, उमाशंकर पटेल, संतोषी तुरहा, खैरूल बसर, सादिक अली, धर्मेंद्र कुमार, रामप्रवेश शर्मा, टिंकू, सिंहासन पटेल, विनय खरवार, आशा देवी, लिलावती, कमला प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।