रसड़ा। पिछड़ो गरीबों की लड़ाई जारी रहेगी चाहे में सत्ता में रहूं या ना रहूं मैं अपने नीतियों के साथ कोई समझौता नहीं करने वाला। उपर्युक्त उद्गार केन्द्रीय मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आमघाट में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए ।
मंत्री राजभर ने भाजपा सरकार की कार्य प्रणाली एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि पिछड़ो की आरक्षण बंटवारे पर भाजपा से बात नहीं बनी तो हमारा रास्ता अलग होगा। कहा कि 26 फरवरी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच वार्ता होनी है। इसके बाद फैसला मैं खुद ले लूंगा। प्रदेश में हर हाल में शराब बंदी की मांग की। सपा बसपा पर हमला बोलते हुये कहा कि सत्ता के भूखे लोग गठबंधन किए हैं जो चुनाव में पता चल जायेगा। सम्मेलन को द्वारिका सिंह, डॉ श्री भगवान राजभर, घूरा राजभर, सुनील सिंह, अरविंद, महेंद्र, सालिक, पतिराम, कैलाश, रामबचन, शैलेंद्र, अर्पणा, शशिकला, श्रीपति आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता उमाशंकर राजभर एवं संचालन दिनेश राजभर ने किया।
सिकन्दरपुर: क्षेत्र के धर्मपुर चट्टी पर शुक्रवार को सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनसभा को संबोधित करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाचार पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि हमारी शिकायत सरकार से नहीं बल्कि उसकी नीतियों से है। कहा कि सपा-बसपा से गठबंधन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पहले से एक राष्ट्रीय गठबंधन के साथ हैं और आने वाले चुनाव में भी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वह लगातार शीर्ष नेतृत्व को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि गरीब सवर्णों को आरक्षण देने का हम स्वागत करते हैं पर गरीबों और दलितों को भी विधेयक लाकर आरक्षण दिया जाए। पुलवामा आत्मघाती हमले पर कहा कि सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री शहीद सैनिकों को हर संभव सहायता पहुंचाने का काम कर रहे हैं। पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर फौज में गोरखा रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट आदि रेजिमेंट हो सकते हैं तो राजभर रेजिमेंट क्यों नहीं। कहा रेजिमेंट बनाकर राजभरों को सीमा पार भेज दो फिर देखों पाकिस्तान का नामोनिशान विश्व के नक्शे से मिट जायेगा।