फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम क्रांति नहीं संक्रांति में विश्वास रखते हैं: रामशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर तिखमपुर स्थित कृषि मंडी में उत्सव एवं सहभोज का आयोजन मंगलवार को किया गया। पूर्वी उप्र कार्यकारिणी के सदस्य रामाशीष ने कहा कि मकर संक्रांति का पावन पर्व हमें सामाजिक समरसता का संदेश देता है। हिंदू एक ही है। परंपरा के तत्व को समझे बिना कार्य करने से ही वह रूढ़ि बन जाती है। दुनिया में हर जगह क्रांति होती है लेकिन हम क्रांति नहीं संक्रांति में विश्वास रखते है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक समरसता सामाजिक तथा राष्ट्रीय दायित्वों के निभाने का संकल्प का दिन है। बांटों, फूट डालो और राज करो की नीति वालों ने भारत को विभिन्न जाति, वर्गों, उच्च, नीच में बांटा। स्वामी विवेकानंद का जन्म मकर संक्रांति के दिन हुआ था। स्वामी जी का मानना था कि समाज अपना है तथा इसे सुव्यवस्थित व सर्वांगीण विकसित बनाना ही हमारा दायित्व है। इस अवसर पर करूणेश, डा. विनोद सिंह, श्रीप्रकाश, जितेंद्र, हरनाम, राजेंद्र पांडेय, महेंद्र, अनिल, संजय, ओमप्रकाश, निर्भय उपाध्याय, मारूतिनंदन, आशीष आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजशंकर राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें