फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी अधिवक्ता को एसओ ने थाने से ही दिया जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव और बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के भतीजा चंद्रभूषण सिंह के बीच विगत 29 मई को हुए विवाद के बाद राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव क ी तहरीर पर पुलिस ने विधायक के भतीजा सहित चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया था। इस मामले में बैरिया एसएचओ गगनराज सिंह ने अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह सहित चार अभियुक्तों को थाना से जमानत दे दिया। मालूम हो कि घटना के अगले दिन से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कर्मचारी संघ द्वारा विगत 17 दिनों से आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि एसएचओ को धारा 302 तक में भी जमानत देने का अधिकार होता है। बस मामले की स्थिति देखा जाता है। थाने से जमानत देने के बाद अभियुक्तों के मामले में विवेचक द्वारा विवेचना किया जाता है। विवेचना के बाद चार्जशीट न्यायालय भेज दिया जाता है। न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को तलब किया जाता है। इसके बाद अभियुक्त न्यायालय में स्थायी रूप से जमानत कराते हैं। उधर, अधिवक्ताओं का कहना है कि कानूनगो अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कतिपय कारणों से विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह के भतीजा अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है। इसके बाद भी सभी कानूनगो, लेखपालों द्वारा हड़ताल जारी रखा गया है। इनके हड़ताल से आमजन का काफी नुकसान हो रहा है। चेताया कि जल्द सभी सक्षम न्यायालयों का ताला नहीं खोला गया तो अधिवक्तागण क्रमिक व आमरण अनशन करने के साथ ही अन्य विधिक कार्यवाई करने के लिए बाध्य होंगे। इस बाबत उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि कर्मचारी संघ से वार्ता चल रही है। इस मौके पर सेंट्रल बार के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, रमेश सिंह, चंद्रभूषण सिंह, श्यामविहारी उपाध्याय, गौरीशंकर पांडेय, ओमकार पांडेय, रामप्रकाश सिंह, कृष्णानंद सिंह, उमेश सिंह, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें