फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर दिवस मनाने को कर्मचारियों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक मई को मजदूर दिवस मनाने को लेकर श्रमिक समन्वय समिति की बैठक का आयोजन शनिवार को लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में किया गया। बैठक में एक मई 1886 में शिकागो में शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि गई। समिति के अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह ने कहा शिकागो में शहीद श्रमिकों की याद में हर साल एक मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। बताया कि एक मई को लोक निर्माण विभाग से कार्यालय से रैली निकाली जाएगी। इसमें जनपद के सभी विभागों के कर्मचारी व श्रमिक शामिल होंगे। रैली रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो जाएगी। बैठक में अविनाश उपाध्याय, राजेश कुमार पांडेय, अनिल सिंह, चंद्रशेखर यादव, अजय चौबे, रमाशंकर यादव, बीएन दुबे, हीरालाल चौरसिया, विष्णुदेव राय, अवधेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमल नयन उपाध्याय आदि थे। संचालन अजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें