फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में तीन झोपड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया(बलिया)। थाना क्षेत्र के रामबालक बाबा आश्रम के निकट बस्ती में शनिवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें तीन लोगों की रिहायशी झोपड़ियां व उसमें रखे घर गृहस्थी के अलावा अन्य सामान जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि अगलगी में संगीत पार्टी चलाने वाले शंकर मलिक, नागेंद्र मलिक व सत्येंद्र मलिक की रिहाइशी झोपड़ियां जलने से उसमें रखे लाखों के साजो सामान जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें