बलिया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यक्रम के तहत जनपद को खुले में शौच मुक्त कराने के अभियान के क्रम में बुधवार को विकासखंड बेरुआरबारी के ग्राम पंचायत बड़सरी में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर श्री जंगली बाबा पूर्व माध्यमिक अनुसूचित विद्यालय बड़सरी के छात्रों ने खंड प्रेरक वीणा वादिनी ओझा के नेतृत्व में रैली निकाल कर लोगों को शौचालय बनाने तथा उसका प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। रैली की शक्ल में गांव भ्रमण करते हुए नारेबाजी की। चाचा-चाची शर्म करो, खुले में शौच बंद करो और आंखों से हटाओ पट्टी, खुले में न जाओ टट्टी सहित अन्य जागरूकता के नारे लगाते हुए बच्चों की टोली को देख ग्रामीण ने उनके संदेश को आत्मसात करने का संकल्प किया। इस दौरान ग्राम प्रधान बिट्टन तिवारी, सचिव विनय सिंह, वृजानंद तिवारी मंहगू, बालेश्वर तिवारी, शशिकांत ओझा, बड़क कुमार, प्रेम सागर आदि मौजूद रहे।