हल्दी। गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में आयोजित यूपी दिवस के समापन समारोह में विकास खण्ड बेलहरी के बसुधरपाह निवासी विजय कुमार पांडेय के पुत्र सुशांत पांडेय को राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सम्मानित किया। यह सम्मान कृषि के क्षेत्र में बेहतर सुझाव देने के लिए मिला है। आवार्ड व प्रमाण पत्र के साथ सरकार की ओर से 25 हजार रुपये का चेक भी मिला। सरकार की ओर से युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिये युवा संगम का आयोजन किया गया था। अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं से ऑनलाइन सुझाव मागें गये थे। जिसमें बसुधरपाह के सुशांत पांडेय की टीम रॉयल पंडित ने कृषि पर अपना प्रोजेक्ट रखकर मसौदा दिया था। जिसके लिए फाइनल राउंड का मुल्यांकन व परिणाम आईआईटी कानपुर में हुआ। वहां पर टीम को कृषि वैज्ञानिकों के सामने प्रजेंटेशन देना था। रॉयल पंडित ने सभी प्रश्नों के समुचित उत्तर देकर इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही। इस टीम में आविनाश पांडेय, राकेश ओझा और वेद प्रकाश पांडेय रहे। जब इसकी जानकारी के लोगों को हुई तो खुशी से झुम उठे।