बलिया। अखिल भारतीय संविदा कर्मचारी महासंघ के जिला इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि महासंघ के साथियों को समस्याओं के समाधान के लिए गांधीवादी तरीके से संघर्ष करना चाहिए, निश्चित सफलता मिलेगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारी महासंघ के समस्याओं को प्रदेश में परिषद की मांग पत्र में शामिल कराया जाएगा। वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि संविदाकर्मियों का मानदेय महंगाई दर के आधार पर ही जारी होना चाहिए और मानवीय दृष्टिकोण के तहत उन्हें अवकाश की सुविधा भी मिलनी चाहिए। शपथ लेने वालों में महासंघ के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, महामंत्री बब्बन चौधरी, संगठन मंत्री निभा पांडेय, संयुक्त मंत्री शर्मिला सिंह आदि थे। इस मौके पर निहाल सिंह, कपिलदेव राम, घनश्याम चौबे, धीरज राय, विजय प्रसाद, मंजू तिवारी, रुबी सिंह, जेपी सिंह, लक्ष्मण यादव, रमाकांत वर्मा, प्रभाकर सिंह आदि थे। संचालन संरक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी ने किया।