फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी स्मारक के पुनर्निर्माण के लिए सौंपेगे प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय के प्रांगण में जीर्ण-शीर्ण पड़े गांधी स्मारक के मरम्मत तथा पुनर्निर्माण की मांग का प्रस्ताव रविवार के दिन ग्राम पंचायत अखार में पुस्तकालय डवाइजरी कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। साथ ही प्रस्ताव की प्रतिलिपि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं दुबहर के ब्लॉक प्रमुख को सौंपने को जिम्मेदारी रणजीत सिंह को सौंपी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुस्तकालय के प्रभारी डॉ अखिलेश सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय के प्रांगण में गांधी स्मारक के पुनर्निर्माण की नितांत आवश्यकता है। ताकि पुस्तकालय में आने जाने वाले लोग तथा क्षेत्र के ग्रामीण गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर सकें। बैठक में मुख्य रुप से रणजीत सिंह, अजय पांडेय, रविंद्र तिवारी, अख्तर अली, सुरेंद्र राम, मोहन यादव, बबन विद्यार्थी, नितेश पाठक, उमाशंकर पाठक, डॉ. सुरेश प्रसाद, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें