बलिया। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को बहादुरपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी ने कहा कि जिले में मनरेगा का हाल बेहाल हो गया है। बताया कि रोजगार सेवकों को जहां 16 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है वहीं तैनाती के 10 साल बाद भी उन्हें प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। कहा कि मानदेय भुगतान आदि को लेकर रोजगार सेवकों का एक प्रतिनिधिमंडल 23 जनवरी को सीडीओ से मिलकर ज्ञापन देगा और इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने 15 फरवरी से आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आसनारायण सिंह, मनोज कुमार, लक्ष्मण, इंद्रजीत कुमार, उपेंद्र कुमार ङ्क्षसह, दिलीप, सुनील, अशोक, लाल बहादुर, अवधेश, प्रमोद कुमार, सुशील कुमार, रविंद्र आदि थे।