फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत ग्राम पंचायत दुबहर में शौचालय निर्माण में व्यापक धांधली का आरोप वहां के ग्रामीणों ने लगाया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2016 -17 में दुबहर ग्राम पंचायत में लगभग एक हजार से अधिक शौचालय का निर्माण हुआ है । जिसमें एक शौचालय की लागत बारह हजार है ।
विज्ञापन

सोमवार को खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर जांच के लिए पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी और सचिव दयाशंकर यादव ने विसेनीडेरा में हर शौचालय का निरीक्षण किया जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शौचालय निर्माण में प्रत्येक लाभार्थी से चार सौ रुपये की वसूली की गई है । इसके अलावा लाभार्थियों से मजदूरी भी नि:शुल्क करवाया गया है। जबकि ग्रामीणों का कहना था कि शौचालय बारह हजार में बनकर तैयार हो जाता है । फिर भी ग्राम प्रधान द्वारा चार सौ रूपये की अवैध वसूली कर एक हजार शौचालय के निर्माण में लाखों रुपए की अवैध वसूली की गई है। दुबहर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राघव सिंह एवं किट्टू मिश्रा ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुऐ दुबहर ग्राम पंचायत में हुए शौचालय निर्माण के घोटाले की व्यापक जांच करने की मांग की है । साथ ही दोषियों को दंडित करने की मांग की।
इस मौके पर आयुष कुमार पांडे ऋषि, सतेन्द्र सिंह ,गुड्डू सिंह ,राजेश, सुनैना देवी ,सपना देवी, गिरिजा देवी ,भगवती प्रसाद ,मोतीलाल, हरे राम उपस्थित थे। इस संबंध में दुबहर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि बिट्टू मिश्रा ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि किसी लाभार्थी से एक रुपया नहीं लिया गया है। बल्कि पात्र लोगों को शौचालय बना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें