बलिया। नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार का सम्मान समारोह एलआईसी रोड स्थित कलवार धर्मशाला में कलवार परिवार की तरफ से आयोजित किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने नपा अध्यक्ष को फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित समारोह का संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि बलिया नगर को मॉडल नगर के रुप में विकसित किया जाएगा। सबके सुझाव से विकास तथा नगर में स्वच्छता लाना हमारी पहली प्राथमिकता है। कहा कि नगर के लोगों से सुझाव लेकर ही कोई कार्य किया जाएगा। नगरपालिका के पास जो संसाधन है उसका भरपूर प्रयोग कर बलिया नगर को सुंदर बनाया जाएगा। समाजसेवी आलोक कुमार ने सुुझाव देते हुए कहा कि हर मायने में बलिया शहर खुबसुरत होना चाहिए। चाहे वह सफाई हो या नगर का विकास हो। महिलाओं की तरफ से रेखा राज ने चेयरमैन अजय कुमार तथा उनकी धर्मपत्नी सरिता देवी का 51 किलो का मालापहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर केदारनाथ, श्रीप्रकाश, सत्यदेव प्रसाद, हरिस्वर प्रसाद, रोशन जायसवाल, डॉ. अशोक कुमार, सुनील परख, जयप्रकाश जायसवाल आदि ने अंगवस्त्रम तथा फूलमालाओं से स्वागत किया।