फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से छात्र/छात्राओं में देश प्रेम, अनुशासन व विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने की क्षमता प्रदान होती है। उक्त बातें सुखपुरा इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिनेश चन्द सिंह ने पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कहीं। समापन दिवस पर छात्र छात्राओं ने टेंट, पुल, मीनार आदि बनाए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड्स के प्रशिक्षण से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य का रास्ता दिखाता है। इस दौरान स्काउट प्रशिक्षक सौरभ कुमार पांडेय, स्काउट अध्यापक डॉ. संजय कुमार गुप्ता, छट्ठू लाल, अनिल कुमार श्रीवास्तव, हवलदार राम, हरि शंकर सिंह, उपेंद्र सिंह, दिनेश प्रजापति, अरुण यादव, लालबचन, रमेश प्रसाद, राजेन्द्र यादव के साथ साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें