रसड़ा। देवस्थली विद्यापीठ में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव के चौथे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद एवम शाट पुट में खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन किया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर शुभारम्भ किया। 200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान रोहित द्वितीय नवनीत तथा तृतीय स्थान शुभम ने प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान राहुल यादव द्वितीय अभिषेक यादव तृतीय स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रथम स्थान राहुल गुप्ता द्वितीय पियूष राज तथा तृतीय स्थान अविनाश सिंह ने प्राप्त किया। शाट पुट में प्रथम स्थान दिव्य प्रकाश द्वितीय गोपाल तृतीय स्थान शिवाक्सी जेवलिन थ्रो भाला फेक प्रथम गोपाल द्वितीय सूरज तृतीय स्थान रोशन ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित करते हुए कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ साथ खेल पर भी ध्यान देने पर बल दिया। इस मौके पर बीके सिंह, अमित पांडेय, डीएस सिंह, पीपी चौहान, धीरेंद्र सिंह, पूजा वर्मा, सपना, राजकुमार, संतोष शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।