फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ नंदीग्राम का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महर्षि भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेला के नंदीग्राम पशु मेला का शुभारंभ सोमवार को भूमि पूजन मुख्य अतिथि सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने अतीत व वर्तमान को रेखांकित करते हुए कहा कि विसंगतियों में संगत बैठाने का संकल्प दोहराया। कहा कि मेला मेल का पर्याय है। कहा कि यह धरती बागी बलिया और भृगु नगरी के नाम से जानी जाती है। यहां पर एक से बढ़कर एक ऋषि मुनियों ने तप किया है और सेनानियों ने जन्म लिया है। एसपी ने कहा कि सुरक्षा जीवन की पहली प्राथमिकता है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेले में आए मेलार्थियों, दूकानदारों और श्रद्धालुआें को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अंत में अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ संतोष कुमार, एसपी अनिल कुमार, एडीएम मनोज सिंघल, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय, सीएमओ सुधीर कुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष हरेराम चौधरी, संजीव कुमार डम्पू, राजेश गुप्ता, शकील अहमद, कोतवाल शशिमौलि पांडेय, मेला प्रभारी विवेक पांडेय समेत नपाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें