फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों ने देखे तीन सौ से ज्यादा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में सोमवार को मेडिकल शिविर लगाया गया। जिसमें चार डॉक्टरों ने तीन सौ से ज्यादा मरीजों का उपचार किया। ऐसा मरीजों में उपचार को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन

शिविर में डा. मनोज कुमार, डॉ. विनेश कुमार, डॉ. आरडी राम, डॉ. एस प्रसाद और डॉ. मिथिलेश कुमार ने पूरी तत्परता से मरीजों का उपचार किया। इसके अलावा ओपीडी भी रोज की भांति चलती रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल में चलने वाली ओपीडी में प्राय: दो डाक्टर उपचार करते हैं। उन्हीं में से एक डाक्टर को कैंप में उपचार के लिए लगाया गया था। बताया जा रहा है कि मरीजों में जागरूकता के लिए आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित होने वाला अगला शिविर 23 अक्तूबर को लगाया जाएगा। इस दौरान सीएमएस डॉ. एसपी राय, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. पीके सिंह गहलौत, डॉ. रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें