बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ द्वारा वाराणसी मंडल के डीसीएम अतुल यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान से आरपीएफ ने स्टेशन सहित ट्रेनों में चेकिंग किया, जिसमें ट्रेन के महिला बोगी मे बैठे यात्रियों को पकड़ने के साथ ही नशा करने वाले लोगों को एवं ब्रेक शौचालय में बैठे यात्रियों को पकड़ा गया। स्टेशन पर बिना टिकट बैठे लोगों पर भी कार्रवाई हुई। चेकिंग अभियान में कुल चार सौ यात्रियों से करीब दो लाख रुपये की वसूली की गई। इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार राय ने बताया कि अभियान आगे भी चलता रहेगा।