फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव 2 : दो कॉलेजों पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छात्रसंघ चुनाव के दौरान नगर के दो महाविद्यालयों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। पथराव में दो छात्र घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को भर्ती किया गया, जबकि दूसरे छात्र का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहंचे। मामले को देखते हुए एससी और टीडी कॉलेज पर फोर्स लगा दी गई।
विज्ञापन

नगर के श्री मुरली मनोहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण से विभिन्न पदों के लिए छात्रसंघ चुनाव चल रहा था। इस दौरान टीडी कालेज के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रजीत यादव और यशपाल सिंह के समर्थक सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामन प्रत्याशियोंी का टेम्पो हाई कर रहे थे। तभी किसी बात को लेकर वह आपस में भिड़ गए। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच किसी छात्र ने ईंट चला दी। जिसमें कोतवाली क्षेत्र के परमंदापुर निवासी शहनवाज हुसैन (25) तथा जगदीशपुर निवासी भानू प्रताप सिंह (23) घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां भानू का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने छोड़ दिया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टीडी कालेज पर पहुंच मोर्चा संभाला। अधिकारी द्वय करीब आधे घंटे तक वहीं रहे। घायल शहनवाज ने बताया कि सिविल चौकी के पास दो छात्र आपस में मारपीट कर रहे थे। जिसे वह छुड़ाने गया और लोगों से उसकी मारपीट हो गई। उधर, नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर मठ नागाजी भृगु आश्रम के सामने सतीश चंद्र कालेज के अध्यक्ष प्रत्याशी अमन तिवारी और राहुल यादव के समर्थक के बीच टेम्पो हाई के दौरान जमकर ईट-पत्थर चले। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे तो छात्र तितर-बितर हो गए।

इनसेट...
समर्थक अपने प्रत्याशियों का करते रहे टेम्पो हाई
बलिया। नगर के तीनों महाविद्यालयों पर चल रहे छात्रसंघ चुनाव के दौरान कालेज से लगभग 50 से 100 मीटर की दूरी पर सभी प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियाें के पक्ष में वोट मांगते तथा टेम्पो हाई करते नजर आ रहे थे और नोट की तरह पम्पलेट उड़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें