फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी और दहेज उन्मूलन का सैकड़ों लोगों ने लिया संकल्प 16-31-49

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। गांधी जयंती के अवसर पर जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया तथा सैकड़ों लोगों ने यह संकल्प लिया कि हम नशा नहीं करेंगे तथा साथ ही यह भी संकल्प लिया कि न हम दहेज देंगे और न ही दहेज लेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने बताया कि उनका सबसे बड़ा धर्म दरिद्र नारायण की सेवा एवं परोपकार ही था। उन्होंने स्वच्छता ,नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, उन्मूलन, छुआछूत उन्मूलन तथा सामाजिक सद्भाव का संदेश अपने आचरण एवं विचार से समाज को देते रहें। उन्होंने बताया कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक है और भविष्य में भी इसकी प्रासंगिकता बनी रहेगी।
सांसद रवींद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी गांधीजी के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांधी जी स्वच्छता एवं छुआछूत जैसे मुद्दों पर जीवन पर्यंत प्रयत्नशील रहे। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर हम किसी की लड़की की शादी में जाते हैं तो आज यह संकल्प लेंगे वहां पर सहयोग करेंगेे। इसी क्रम में बलिया के सांसद भरत सिंह ने बताया कि आज कि युवाओं को जो नशाखोरी है ,उससे बचने की सलाह देते हुए। गोष्ठी में मुख्य रुप से विद्या सागर उपाध्याय, धनंजय राय ,मंधाता सिंह ,मोहन कांत राय, जय प्रकाश सिंह, डॉक्टर रहीम, दया शंकर भारती ,डॉक्टर रियाज अहमद, योगेंद्र सिंह ,भुवाल सिंह , मनीष सिह, संजीव सिंह आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता शशिधर राय एवं संचालन भोला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें