बेल्थरारोड। प्रदेश सरकार पर जनभावनाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता बाढ़ की विभीषिका को झेल रही है, लेकिन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनसरोकारों से कोई मतलब नहीं रह गया है। यह बातें सपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधान इरफान अहमद ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे के बाद पत्रकारों से के समक्ष कही। कहा कि जलस्तर में कमी के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में कटान की स्थिति है, लेकिन समय रहते प्रशासन ने कटान रोकने की प्रभावी व्यवस्था नहीं किया। जिसके फल स्वरुप कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कटकर नदी में विलीन हो रही है। उन्होंने कहा कि तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां कागजों में संचालित की जा रही है। चौकियों पर कर्मचारी नदारद हैं। बाढ़ और कटान के नाम पर कागजी खानापूर्ति की जा रही है। तटवर्ती क्षेत्रों में वाशिंदों में बाढ़ के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। फिर भी प्रशासनिक अमला संवेदनहीन बना हुआ है ।