बलिया। महाविद्यालयों के केन्द्रीय संगठन के आह्वान पर मंगलवार को सभी महाविद्यालयों के शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे और काला दिवस मनाया। जनपदीय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल डा. ब्रजेश सिंह नेतृत्व में लखनऊ जाकर आंदोलन में शामिल हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने अराजक तत्वों से महाविद्यालय को मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा जनप्रतिनिधियों से वार्ता की है। महाविद्यालय शिक्षक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. निशा राघव ने कहा कि महाविद्यालयों में अराजकता बढ़ने से पठन-पाठन भी बाधित हो रहा है। उधर, एससी कालेज में भी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने काला दिवस मनाया। शिक्षकों ने टीडी और एससी कालेज में हुई घटनाओं के आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर प्राचार्य डा. अशोक कुमार उपाध्याय, डा. रमाकांत त्रिपाठी, डा. अभय शंकर सिंह, डा. संजय कुमार ठाकुर, डा. रामशरण पांडेय, डा. उमेश सिंह, डा. टीएन त्रिपाठी आदि थे। गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षकों ने काला दिवस मनाया। इस मौके पर डा. रीना सक्सेना, डा. निवेदिता श्रीवास्तव, डा. अर्चना श्रीवास्तव, डा. ममता वर्मा, डा. प्रिया सिंह, डा. दिनेश कुमार, डा. मनीषा श्रीवास्तव आदि थे।