फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर बढ़ने से बंधे पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेेवती। घाघरा एक बार फिर बढ़ाव पर है। नदी के जलस्तर में इसके पूर्व स्थिरता बनी हुई थी। चांदपुर गेज पर गुरुवार की शाम 57.13 मीटर के इर्द-गिर्द जल स्तर स्थिर था। लेकिन शुक्रवार की सुबह छह सेंटी मीटर बढ़ाव दर्ज किया गया। घाघरा 57.19 पर बह रही थी। तटवर्ती बाशिंदों का कहना है कि टीएस बंधा के उत्तर सिसवन तक पांच किमी से अधिक के चौड़े पाट के अलावा पश्चिम से पूरब तक का विस्तृत भू-भाग में पानी फैल रहा है। इसके भरने के बाद बंधा के गोबरहीं के उत्तर नदी में उभरी भूमि से टकरा कर नदी का दबाव सीधे बंधा के डेंजर जोन पर पड़ेगा। प्रधान लमुही राम, वचन यादव एवं तीलापुर जमधरवा के प्रधान धनजी यादव सहित तीलापुर के भोला यादव, संजय यादव, बब्लू यादव आदि का कहना है कि बंधा पर इस वर्ष कोई काम नहीं हुआ है। भगवान न करें नदी का दबाव बढ़े। यदि बंधे पर दबाव बढ़ा तो कमजोर हो चुका डेंजर जोन बर्दाश्त नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें